|
भारत सरकार द्वारा 1965में देश में तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार और विशेष रूप से तकनीशियन शिक्षा की एक योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान,भोपाल(पूर्व में तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान)की स्थापना की गई थी|शुरुआत में संस्थान द्वारा पॉलिटेक्निक शिक्षकों के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों में professional competence develop करने के लिए आयोजित किये गए | तकनीकी शिक्षा के समग्र विकास और सुधार हेतु संस्थान द्वारा आवश्यकता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते है |संस्थान का नियंत्रण तथा अनुदान की प्राप्ति उच्चतर शिक्षा विभाग (DHE), मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा होती है | उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त बोर्ड ऑफ गवर्नर्स इस संस्थान को नियंत्रित करते है | बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में विभिन्न हितधारको,उद्योग, समाज और सरकार की ओर से प्रतिनिधित्व होता है |
|
|
और पढ़ें ...
|